एमपी में आधी रात के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 47 कलेक्टर एसपी बदले, नीमच के नए कलेक्टर होंगे हिमांशु चंद्रा
नीमच के नए कलेक्टर होंगे हिमांशु चंद्रा

नीमच (फिरोज गौरी) -:: मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर से राज्य के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आधी रात को जारी की गई इस तबादला सूची में 47 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें से 8 कलेक्टर और 7 पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। सरकार ने रात करीब 1:00 बजे यह सूची जारी की, जिसमें शहडोल, मंडला, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपनगर, और नीमच के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इसके अलावा, 18 आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति में भी बदलाव किए गए हैं।
07 जिलों के कलेक्टरों का तबादला :-
इस फेरबदल के तहत मध्य प्रदेश के 7 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इनमें विदिशा, शहडोल, मंडला, राजगढ़, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, और नीमच जिले शामिल हैं। इन जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है। विशेष रूप से, विदिशा कलेक्टर बुददेश कुमार को बीजा मंडल मंदिर-मस्जिद विवाद के बाद मंत्रालय में भेजा गया है। 21 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर :- मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात 21 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 7 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को भी इधर-उधर किया गया है। जिन जिलों में नए SP की नियुक्ति हुई है, उनमें रायसेन, मुरैना, अनूपपुर, पांढुर्णा, मऊगंज, बालाघाट, और मंदसौर शामिल है