मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हरिद्वार में संपन्न 

नीमच जिला सभा के पदाधिकारीयो ने बैठक में शिरकत की 

 

सिंगोली (महेंद्र सिंह राठौड़) :-अखिल भारतीय गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हरिद्वार उत्तराखंड में संपन्न हुई विगत एक सितंबर को हरिद्वार के गौतम आश्रम में अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी ने की बैठक में आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में चर्चा की गई और समाज को किस तरह आगे बढ़ाएं समाज संगठित हो समाज के बीच जो कुरीतिया है उसको मिटाने के लिए सबको संगठित होकर कार्य करना है साथ ही वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी के 5 वर्षीय कार्यकाल की एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रसारित की गई आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी सेवाराम सांखी एडवोकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी घोषित किया गया मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया जिसमे नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक रहेगी नामांकन वापसी 18 अक्टूबर तक रहेगी और 7 दिसंबर को मतगणना हो कर परिणाम घोषित किए जाएंगे साथ ही मत पत्रों का प्रकाशन और उसकी सूची जल्द ही जारी की जाएगी बैठक का संचालन महासभा के प्रधानमंत्री जय किशन पंचारिया ने किया राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीमच जिला सभा से राष्ट्रीय उपसचिव बाबूलाल शर्मा, जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष रवि बिल्लू, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ओम प्रकाश पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पुरोहित, नीमच नगर सभा अध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा, देवीलाल शर्मा, जगदीश जोशी, विष्णु शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा,महेश पंचारिया, जगदीश पुरोहित, बद्री लाल पुरोहित, महावीर शर्मा, आदि समाज जनों ने बैठक में शिरकत की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!